लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 77.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरा

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2022 13:29 IST

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने के चलते रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले टूटकर दिन के कारोबार के अब तक के सबसे निचले स्तर 77.81 पर पहुंच गया।

Open in App

मुंबई: रुपया गुरुवार दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर जा गिरा। रुपये 13 पैसे और गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड न्यूनतम 77.81 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लगातार विदेशी पूंजी के निकाले जाने के प्रभाव से ऐसा हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा गुरुवार को 0.12 प्रतिशत गिरकर 123.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.74 पर खुला फिर और गिरने लगा। इसके बाद ये पिछले बंद से 13 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 77.81 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छू गया। बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से 10 पैसे बढ़कर 77.68 पर बंद हुआ था।

मुद्रास्फीति को काबू में रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले के बाद बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 10 पैसे की मजबूती के साथ 77.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया बुधवार को दिन के कारोबार में ऊंचे में 77.64 और नीचे में 77.79 तक गया था। हालांकि आज ये 77.81 तक गिर गया।

वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच आज सुबह एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स भी शुरुआती कारोबार में 277 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 277 अंक से ज्यादा गिरा। इसी तरह निफ्टी 76 अंक से ज्यादा टूटा। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :डॉलरशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीक्रूड ऑयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा