लाइव न्यूज़ :

जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले भारतीय मूल के सीईओ छुट्टी पर गए

By भाषा | Updated: December 11, 2021 14:32 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 11 दिसंबर अमेरिका स्थित कंपनी बेटर.कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

भारतीय मूल के सीईओ गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) केविन रयान उनकी अनुपस्थिति में कंपनी का दैनिक कामकाज देखेंगे।

इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।

इससे पहले एक दिसंबर को गर्ग ने जूम बैठक के दौरान एक झटके में 900 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। यह कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या का करीब नौ प्रतिशत बैठता है।

यह बैठक मात्र तीन मिनट चली थी। गर्ग ने कर्मचारियों से कहा था, ‘‘यदि आप इस बैठक में शामिल हैं, तो आप दुर्भाग्यशाली हैं। आप उस समूह का हिस्सा हैं जिसे कंपनी से बाहर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर