लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच राहत की खबर, हेल्थ चेकअप के बिना मिलेगी टर्म इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी

By भाषा | Updated: March 30, 2020 20:54 IST

कोई भी ग्राहक अब ‘टर्म इंश्योरेंस’ या फिर स्वास्थ्य बीमा कवर बिना स्वास्थ्य जांच के ही ले सकता है। डॉक्टर केवल फोन पर ही पूछताछ करेंगे और बीमाकर्ता को स्वास्थ्य जांच के लिये डॉक्टर के समक्ष नहीं जाना होगा।

Open in App

ग्राहकों को ऑनलाइन बीमा उत्पाद उपलब्ध कराने की सुविधा देने वाले मंच पॉलिसी बाजार ने ‘लॉकडाउन’ (बंद) के दौरान संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच कराये बिना ही ‘टर्म इंश्योरेंस’ और चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने के लिये कुछ बीमा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

कोई भी ग्राहक अब ‘टर्म इंश्योरेंस’ या फिर स्वास्थ्य बीमा कवर बिना स्वास्थ्य जांच के ही ले सकता है। डॉक्टर केवल फोन पर ही पूछताछ करेंगे और बीमाकर्ता को स्वास्थ्य जांच के लिये डॉक्टर के समक्ष नहीं जाना होगा। आमतौर पर टर्म जीवन बीमा लेने पर बीमाकर्ता की व्यापक रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती हैं।

पॉलिसी बाजार डॉटकॉम की मुख्य व्यावसायिक अधिकारी (जीवन बीमा) संतोष अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुये कहा कि एचडीएफसी एर्गो हेल्थ इंश्योरेंस, रेलिगेयर, मैक्स बुपा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और टाटा एआईए ऐसी दर्जन भर कंपनियों में शामिल हैं जो कि अब टेलीफोन पर ही बातचीत के बाद अपने बीमा उत्पाद उपलब्ध कराने की पेशकश कर रही हैं। अग्रवाल ने कहा, ‘‘हालांकि, टेलिमेडिकल की यह सुविधा करीब एक साल पुरानी है, लेकिन इन दिनों देशभर में जारी ‘लॉकडाउन’ को देखते हुये इस सुविधा को लेकर पूछताछ बढ़ी है।’’

ग्राहक की चिंताओं को ध्यान में रखते हुये अब स्वास्थ्य और टर्म बीमा को पॉलिसी बाजार डॉटकॉम के जरिये बिना किसी जांच के लिये लिया जा सकता है। इससे चिकित्सा केन्द्रों पर भी बोझ कम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘टर्म इंश्योरेंस और स्वास्थ्यी बीमा योजना खरीदते समय ग्राहक की पूरी स्वास्थ्य जांच इस समूची योजना का अहम पहलू है। बहरहाल, पॉलिसी बाजार ने दूसरी बीमा कंपनियों के साथ मिलकर टेलिमेडिकल सुविधा का नया तरीका निकाला है।’’

अग्रवाल ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुये टेलीफोन पर जांच के जरिये बीमा उपलब्ध कराना आज समय की जरूरत है। जो भी दो करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस और एक करोड़ रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर चाहते हैं उनके लिये मौजूदा दौर में यह सुविधा काफी लाभदायक होगी।

उन्होंने बताया कि टेलिमेडिकल की प्रक्रिया पूरी तरह से बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण के नियमन दायरे में हैं और ग्राहक के लिहाज से विश्वसनीय है। हालांकि, अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यदि ग्राहक द्वारा फोन पर गलत जानकारी दी जाती है और जांच के दौरान यह साबित हो जाता है तो फिर ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी के पास बीमा दावे को खारिज करने का पूरा अधिकार होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां