लाइव न्यूज़ :

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के दिग्गज एफसी कोहली का 96 वर्ष की आयु में निधन

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:56 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर भारत में 190 अरब डॉलर के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का बीज बोने वाले दिग्गज प्रबंधक एवं नेतृत्वकर्ता फकीर चंद कोहली का बृहस्पतिवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे कोहली को टाटा समूह में खुद जेआरडी टाटा लेकर आए थे।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने उन्हें एक महान हस्ती करार दिया जिन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी।

कोहली को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कोहली को भविष्यदृष्टा बताया जिन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को खड़ा करने में नेतृत्व किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग का ‘भीष्म पितामह’ कहा।

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन नासकॉम ने कहा कि कोहली ने देश के लिए तकनीक के क्षेत्र में भविष्य देखा और टीसीएस का निर्माण किया।

जनवरी में एक कार्यक्रम के दौरान इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति ने कोहली के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान जताया था। विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी ने कहा ‘कोहली भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के सच्चे पथ प्रवर्तक थे। हमने उनके पदचिह्नों का अनुसरण किया।

उद्योग संघ नासकाम ने कहा कि कोहली ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवसर को पहचाना और टीसीएस जैसी कंपनी का निर्माण किया।

ब्रिटेन-भारत उद्यमी परिषद के ग्रुप सीईओ जयंत कृष्णा ने कहा कि ‘कोहली को इस बात का मलाल रहा कि सरकार ने देश में विश्वस्तरीय सेमी-कंडक्टर उद्योग की स्थापना के बारे में उनके परामर्शों पर ध्यान नहीं दिया और यही कारण है कि भारत आईटी हार्डवेयर उद्योग का केंद्र नहीं बन सका।

वह भारतीय भाषाओं में साफ्टवेयर का विकास चाहते थे ताकि डिजिटल प्रौद्योगिकी की पहुंच में विषमता न हो पर ऐसा न हो पाने का भी उन्हें मलाल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर