लाइव न्यूज़ :

भारतीय फेसबुक उपयोगकर्ताओं को खाते की गोपनीयता बढ़ाने की जरूरत: साइबर एजेंसी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:14 IST

Open in App

:नीलाभ श्रीवास्तव:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने फेसबुक उपयोगकर्ताओं को अपने खाते की गोपनीयता सेटिंग को मजबूत करने की सलाह दी है।

हाल में फेसबुक की डेटा चोरी की घटना, जिसमें 61 लाख भारतीयों के खाते भी शामिल है, के मद्देनजर यह सलाह दी गई।

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम या सीईआरटी-इन ने सोमवार को जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘फेसबुक मंच के विकसित होने के साथ ही आपके खाते के कुछ हिस्से सार्वजनिक हो सकते हैं। डेटा को उन तरीकों से भी जमा और साझा किया जा सकता है, जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं है।’’

सीईआरटी-इन साइबर हमलों का मुकाबला करने और फिशिंग तथा हैकिंग हमलों के खिलाफ भारतीय साइबर स्पेस की रक्षा करने वाली एक संघीय प्रौद्योगिकी संस्था है।

परामर्श में कहा गया है कि विश्व स्तर पर फेसबुक प्रोफाइल जानकारी को बड़े पैमाने पर चुराया गया है। इन सूचनाओं में ईमेल पते, प्रोफाइल आईडी, पूरा नाम, नौकरी का ब्यौरा, फोन नंबर और जन्म तिथि शामिल है।

इसमें आगे कहा गया कि हालांकि फेसबुक के अनुसार इन सूचनाओं में वित्तीय जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी या पासवर्ड शामिल नहीं हैं, लेकिन दुनिया भर के 45 करोड़ से अधिक फेसबुक प्रोफाइलों की जानकारी सार्वजनिक रूप से कई साइबर आपराधिक मंचों में मुफ्त में उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई