लाइव न्यूज़ :

चीन को भारतीय इंजीनियरिंग सामान का निर्यात नवंबर 2021 में बढ़कर दोगुना हुआ

By भाषा | Updated: December 24, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर चीन को इंजीनियरिंग सामान का निर्यात नवंबर, 2021 में दोगुने से अधिक बढ़कर 43.46 करोड़ डॉलर (लगभग 3,260 करोड़ रुपये) हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 20.53 करोड़ डॉलर (1540 करोड़ रुपये) था। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने शुक्रवार को यह कहा।

हालाँकि, अमेरिका इस अवधि के दौरान 119.6 करोड़ डॉलर के साथ भारतीय इंजीनियरिंग सामानों का शीर्ष आयातक बना रहा। यह नवंबर, 2020 में 87.5 करोड़ डॉलर की तुलना में 36.6 प्रतिशत अधिक है।

यूएई भारतीय इंजीनियरिंग सामानों के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, जिसको पिछले महीने 40.44 करोड़ डॉलर का कुल निर्यात किया गया था।

ईईपीसी ने कहा कि नवंबर 2021 में भारत का इंजीनियरिंग निर्यात बढ़ा लेकिन निर्यात के मूल्य में गिरावट देखी गई।

कुल इंजीनियरिंग सामान का निर्यात नवंबर में घटकर 7.7 अरब डॉलर (लगभग 57,000 करोड़ रुपये) रहा, जो अक्टूबर 2021 में 9.03 अरब (67,000 करोड़ रुपये) था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर