लाइव न्यूज़ :

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 33 प्रतिशत बढ़कर 60.85 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 33 प्रतिशत बढ़कर 60.85 करोड़ रुपये रहा।

आईईएक्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 45.61 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल आय मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 100.33 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 79.59 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में आईईएक्स का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 205.43 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 175.71 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आलोच्य वित्त वर्ष में 356.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 297.40 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर