लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजदूत संधू ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री के साथ कारोबारी रिश्तों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:45 IST

Open in App

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को अमेरिका की वाणिज्य मंत्री गिना रायमोंडो के साथ द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंधों पर चर्चा की। अमेरिका के वाणिज्य विभाग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि संधू और रायमोंडो के बीच बैठक में अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संबंधों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में रायमोंडो तथा संधू ने आपसी वाणिज्यिक संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही दोनों ने वृहद रणनीतिक संबंधों को समर्थन देने के लिए कारोबारी रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक में अमेरिका-भारत सीईओ मंच तथा अमेरिका भारत वाणिज्यिक वार्ता के कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अमेरिका-भारत उच्च प्रौद्योगिकी सहयोग समूह का कार्यक्रम नए सिरे से तैयार करने पर भी बातचीत हुई। संधू और रायमोंडो ने अमेरिका-भारत प्रौद्योगिकी सहयोग तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था नीतियों में सुधार पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा