लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के साथ संबंध में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत :गोयल

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि भारत आगे चलकर बांग्लादेश के साथ संबंधों के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिन बांग्लादेश यात्रा पर रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान मोदी दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

टाइम्स नेटवर्क के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के बावजूद भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह के मामले में यह ‘रिकॉर्ड साल’ रहेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से पता चलता है कि आगामी महीनों में दुनियाभर में विदेशी निवेश में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।

उन्होंने कहा कि 2020 में एफडीआई वृद्धि के मामले में भारत विरला देश रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह रिकॉर्ड एफडीआई होगा।

बांग्लादेश-चीन संबंधों की तुलना में भारत के अपने पड़ोसी देश के साथ संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंध विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आगे चलकर बांग्लादेश के साथ संबंधों के मामले में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर