लाइव न्यूज़ :

'इस साल भारत होगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'

By IANS | Updated: January 23, 2018 07:50 IST

आईएमएफ के अनुमान में कहा गया है कि जीडीपी का आंकड़ा वित्त वर्ष 2017-18 में 6.7 फीसदी रहेगा, जबकि सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा इसके 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। 

Open in App

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी और वह दोबारा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का रैंकिंग हासिल कर लेगी। आईएमएफ द्वारा डावोस में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य अपडेट में भारत सरकार की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की कहीं अधिक गुलाबी तस्वीर पेश की गई है। 

आईएमएफ के अनुमान में कहा गया है कि भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का आंकड़ा वित्त वर्ष 2017-18 में 6.7 फीसदी रहेगा, जबकि सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा इसके 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। 

आईएमएफ ने चीन की वृद्धि दर इस साल 6.6 फीसदी और अगले साल 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जबकि पिछले साल चीन दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था थी और उसकी वृद्धि दर 6.8 फीसदी रही थी। 

आईएमएफ का भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान विश्व बैंक द्वारा इस महीने की शुरुआत में लगाए गए अनुमान 7.3 फीसदी से भी अधिक है। 

आईएमएफ के अनुमान में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी सुधार का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया, "वैश्विक आर्थिक गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही है और 2017 में इसकी वृद्धि दर 3.7 फीसदी रहेगी, जोकि पहले के अनुमानों से 0.1 फीसदी अधिक है और 2016 के प्रदर्शन से 0.5 फीसदी अधिक है।"

वैश्विक विकास दर के 2018 और 2019 के अनुमान में आईएमएफ ने क्रमश: 0.2 फीसदी की वृद्धि की है और यह 3.9 फीसदी रहेगी। 

टॅग्स :इकॉनोमीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?