2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, 2025 में जापान से आगे

By भाषा | Published: July 12, 2019 08:25 PM2019-07-12T20:25:38+5:302019-07-12T20:25:38+5:30

वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है। इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

India to overtake Japan to become 3rd largest economy in 2025 | 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, 2025 में जापान से आगे

2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है। 

Highlightsआईएचएस मार्किट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

भारत इस साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएचएस मार्किट की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है। इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईएचएस मार्किट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है। 

Web Title: India to overtake Japan to become 3rd largest economy in 2025

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे