लाइव न्यूज़ :

भारत पांचवी सबसे आकर्षक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था, एक स्थान नीचे फिसला

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च कारोबार में वृद्धि दृष्टि से भारत एक स्थान नीचे फिसलकर अब दुनिया की पांचवी सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्था है। ब्रिटेन भारत को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

कंपनियों के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के वैश्विक सर्वे में अगले 12 माह के दौरान वृद्धि की संभावनाओं के मामले में अमेरिका को पहले और चीन को दूसरे नबंर पर रखा गया है। परामर्श सेवा कंपनी पीडब्ल्यूसी के 24वें वार्षिक वैश्विक सीईओ सर्वे में भारत सहित 100 देशों के 5,050 सीईओ को शामिल किया गया है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, ‘‘17 प्रतिशत सीईओ की पसंद के साथ जर्मनी ने तीसरे स्थान को बरकरार रखा है जबकि ब्रिटेन, ब्रेक्जिट के बाद 11 प्रतिशत अंक हासिल करने पर चौथे नंबर पर पहुंच गया। भारत इस मामले में आठ प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर फिसल गया। जापान सबसे बेहतर आर्थिक वृद्धि स्थल के तौर पर अपनी रैंकिंग में सुधार कर छठे स्थान पर पहुंच गया। उसने आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया।’’

दुनिया की प्रमुख कंपनियों के सीईओ अगले 12 महीने के दौरान अच्छी वृद्धि को लेकर जिस बाजार को पहला नंबर दे रहे हैं उसमें अमेरिका 35 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा है। वहीं चीन 28 प्रतिशत सीईओ की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पिछले साल 2020 में अमेरिका चीन से केवल एक प्रतिशत अंक ही आगे था।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि दुनियाभर में 76 प्रतिशत सीईओ यह मानते हैं कि 2021 में वैश्विक आर्थिक क्षेत्र में सुधार आयेगा। कोरोना वायरस महामारी फैलने के एक साल बाद यह रिकार्ड स्तर पर उम्मीद को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान