लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह के शेयरों में सुधार से भारतीय शेयर बाजार में भी 'चमक'! दुनिया की टॉप-5 रैंकिंग में वापसी

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2023 13:06 IST

भारतीय शेयर बाजार दुनिया के शीर्ष इक्विटी बाजारों की सूची में एक बार फिर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले अडानी ग्रुप के शेयरों की भारी बिकवाली से भारत इस लिस्ट में फ्रांस के नीचे चला गया था।

Open in App

नई दिल्ली: अडानी समूह के शेयरों की बिकवाली के दौरान भारतीय शेयर बाजार में मची उथलपुथल के बाद आ रहे सुधार के बीच एक बार फिर भारत दुनिया के शीर्ष इक्विटी बाजारों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले कुछ समय के लिए फ्रांस इस स्थान पर काबिज हो गया था।

ब्लूमबर्ग द्वारा इकट्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 3.15 ट्रिलियन डॉलर था, जो फ्रांस से ऊपर था। ब्रिटेन सातवें स्थान पर बरकरार है। यह आंकड़े प्रत्येक देश में प्राथमिक सूची वाली कंपनियों के संयुक्त मूल्य के हिसाब से तैयार किए जाते हैं।

कमाई में वृद्धि ने पिछले दो वर्षों में दक्षिण एशियाई देशों के इक्विटी को बढ़ाने में मदद की है, जिससे अधिकांश बाजार पीछे छूट गए हैं। 

बहरहाल, अभी भी अडानी के शेयरों में बिकवाली शुरू होने से एक दिन पहले यानी 24 जनवरी की तुलना में भारत के बाजार का कुल मूल्य लगभग 6% कम था। वैसे, निवेशकों के विश्वास को बहाल करने के लिए अडानी समूह द्वारा उठाए गए कदमों ने इसके शेयरों को कुछ संभालने में जरूर मदद की है। हालांकि गिरावट की शुरुआत से पहले की तुलना में यह अभी 120 डॉलर बिलियन कम है।

इस बीच सोमवार को भी अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। 

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को 'स्थिर' से 'नकारात्मक' कर दिया है। इसका असर सुबह के कारोबार में समूह की कंपनियों पर दिखा। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सुबह के कारोबार में 4.32 प्रतिशत के नुकसान से 1,767.60 रुपये पर आ गया। 

टॅग्स :Adani Enterprisesसेंसेक्सSensexBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित