लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की परिषद के लिए फिर चुना गया भारत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 15:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 दिसंबर भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद में दो साल यानी 2022-2023 के लिए फिर सदस्य चुना गया है। संगठन की लंदन में चल रही सभा के दौरान इस बारे में चुनाव संपन्न हुए।

भारत को उन दस राष्ट्रों की श्रेणी में चुना गया है जिनकी ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि’’ है। इस श्रेणी में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात हैं।

आईएमओ के 126वें सत्र की 32वीं सभा के समापन के अवसर पर इस नवनिर्वाचित परिषद की औपचारिक बैठक होगी। उसी दौरान अगले दो साल के लिए इसके अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारत के चयन के बाद शुक्रवार को ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘‘भारत अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की परिषद के लिए पुन: चुना गया है।’’

यह परिषद आईएमओ की कार्यकारी इकाई है जो संगठन के कामकाज की निगरानी करती है।

चीन, यूनान, इटली, जापान, नॉर्वे, पनामा, कोरिया गणराज्य, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका परिषद में उन दस देशों की सूची में हैं जिनकी ‘‘अंतरराष्ट्रीय पोत सेवाएं मुहैया करवाने में सर्वाधिक दिलचस्पी है।’’

संगठन की 32वीं सभा की लंदन के मुख्यालय में बैठक चल रही है। यह बैठक छह दिसंबर से आरंभ हुई है और 15 दिसंबर तक चलेगी।

सामान्य सत्र में सभा की बैठक आमतौर पर दो साल में एक बार होती है। इनमें अगले दो साल की अवधि के लिए संगठन की 40 सदस्यीय परिषद का भी चुनाव किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर