लाइव न्यूज़ :

इंडिया पोस्ट ने अपने ग्राहकों के लिए की नेट बैंकिंग सुविधा की शुरुआत, ई-कॉमर्स बाजार में भी रखेगा कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2018 14:10 IST

मनोज सिन्हा ने कहा कि डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा से लगभग 17 करोड़ पीओएसबी खाते Intra-operable हो जाएंगे तथा ग्राहक डाकघरों के आरडी एवं पीपीएफ खातों में निधियां ऑनलाइन अंतरित कर सकते हैं।

Open in App

इंडिया पोस्ट ने अपने सेविंग्स बैंक ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी है। देश में डिजिटल पेमेंट को तेजी देने के मकसद से इंडिया पोस्ट ने इस सुविधा की शुरुआत की है। इस योजना की लॉन्चिंग के दौरान मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। 

मनोज सिन्हा ने अपने ट्वीट में कहा कि डाकघर बचत बैंक (पीओएसबी) ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा से लगभग 17 करोड़ पीओएसबी खाते Intra-operable हो जाएंगे तथा ग्राहक डाकघरों के आरडी एवं पीपीएफ खातों में निधियां ऑनलाइन अंतरित कर सकते हैं।

मनोज सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि राज्यों के हस्‍तशिल्‍प बोर्डों, हथकरघा और बुनकर सोसाइटियों की पहुंच बढ़ाएगा और भारत के तेजी से बढ़ रहे ई-कॉमर्स बाजार की ओर पहुंच बढ़ाने में योगदान देगा, जो हर वर्ष 20-25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। 

इंडिया पोस्ट के ई-कॉमर्स में उतरने का कारण उसका विशाल डिलीवरी नेटवर्क भी है। ई-कॉमर्स के बाजार में सफलता का सबसे बड़ा पैमाना सही समय पर समान की डिलीवरी होती है। सेविंग एकाउंट्स पर उच्च ब्याज दर देने के कारण और आकर्षक सेविंग्स स्कीम के साथ इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण भारत के साथ-साथ मिडिल क्लास परिवारों के बीच भी अपनी गहरी पैठ बना चुका है।   नैसकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 तक भारत में ई-कॉमर्स का बाजार 150 अरब डॉलर को पार कर जायेगा। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक 2019 तक भारत में 65 करोड़ लोगों के पास खुद का स्मार्टफोन होगा। इन्टरनेट की बढ़ती पहुंच ने देश में ई-कॉमर्स के प्रचलन को बढ़ाया है। 

टॅग्स :इंडियासेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा