Scotch whisky Market: भारत ने फ्रांस को पछाड़ा, ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बना, 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2023 08:39 PM2023-02-11T20:39:09+5:302023-02-11T20:40:40+5:30

Scotch whisky Market: भारत का वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया। स्कॉटलैंड के प्रमुख उद्योग निकाय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

India overtakes France largest Scotch whisky market in world Imported 21-9 crore bottles 700 ml 60 percent hike in imports 2022 over previous year | Scotch whisky Market: भारत ने फ्रांस को पछाड़ा, ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बना, 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात

भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की है।

Highlights700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया।फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था। भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की है।

Scotch whisky Market: भारत फ्रांस को पछाड़ते हुए ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भारत का वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया। स्कॉटलैंड के प्रमुख उद्योग निकाय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले साल स्कॉच व्हिस्की की 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया, जबकि फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था। इससे पता चलता है कि भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की है।

इसके साथ ही स्कॉच व्हिस्की के आयात के मामले में भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। एसोसिएशन ने कहा, “दोहरे अंक में वृद्धि के बावजूद स्कॉच व्हिस्की की भारत के पूरे व्हिस्की बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी ही है।”

Web Title: India overtakes France largest Scotch whisky market in world Imported 21-9 crore bottles 700 ml 60 percent hike in imports 2022 over previous year

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे