लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से आगे निकला भारत, आकर्षक विनिर्माण गंतव्य में दूसरे नंबर पर, जानें पहले स्थान पर कौन सा देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 17:10 IST

कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बयान में कहा कि वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक-2021 में चीन पहले स्थान पर कायम है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल की रिपोर्ट में अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर था।47 देशों में से वैश्विक विनिर्माण के लिए आकर्षक या लाभ वाले गंतव्यों का आकलन करता है।रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है।

नई दिल्लीः अमेरिका को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बन गया है। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है।

मुख्य रूप से लागत के मोर्चे पर दक्षता की वजह से विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बयान में कहा कि वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक-2021 में चीन पहले स्थान पर कायम है। यह सूचकांक यूरोप, द अमेरिकाज तथा एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के 47 देशों में से वैश्विक विनिर्माण के लिए आकर्षक या लाभ वाले गंतव्यों का आकलन करता है।

बयान में कहा गया है कि सबसे अधिक मांग वाले विनिर्माण गंतव्यों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका तीसरे, कनाडा चौथे, चेक गणराज्य पांचवें, इंडोनेशिया छठे, लिथुआनिया सातवें, थाइलैंड आठवें, मलेशिया नौवें और पोलैंड दसवें स्थान पर है। पिछले साल की रिपोर्ट में अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर था।

बयान में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तुलना में विनिर्माता भारत में रुचि दिखा रहे हैं। बयान में कहा गया है कि परिचालन की परिस्थतियों तथा लागत दक्षता की वजह से विनिर्माण गंतव्य के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है। इसके अलावा भारत ने आउटसोर्सिंग की जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इससे सालाना आधार पर भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारअमेरिकाजापानशी जिनपिंगजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स