लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को पछाड़ भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य, चीन पहले स्थान पर

By भाषा | Updated: August 24, 2021 15:10 IST

Open in App

अमेरिका को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बन गया है। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है। मुख्य रूप से लागत के मोर्चे पर दक्षता की वजह से विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बयान में कहा कि वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक-2021 में चीन पहले स्थान पर कायम है। यह सूचकांक यूरोप, द अमेरिकाज तथा एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के 47 देशों में से वैश्विक विनिर्माण के लिए आकर्षक या लाभ वाले गंतव्यों का आकलन करता है। बयान में कहा गया है कि सबसे अधिक मांग वाले विनिर्माण गंतव्यों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका तीसरे, कनाडा चौथे, चेक गणराज्य पांचवें, इंडोनेशिया छठे, लिथुआनिया सातवें, थाइलैंड आठवें, मलेशिया नौवें और पोलैंड दसवें स्थान पर है। पिछले साल की रिपोर्ट में अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर था। बयान में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तुलना में विनिर्माता भारत में रुचि दिखा रहे हैं। बयान में कहा गया है कि परिचालन की परिस्थतियों तथा लागत दक्षता की वजह से विनिर्माण गंतव्य के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है। इसके अलावा भारत ने आउटसोर्सिंग की जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इससे सालाना आधार पर भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो