लाइव न्यूज़ :

विकास दर में भारत से बहुत आगे निकल गया आतंकवाद से प्रभावित ये देश

By विकास कुमार | Updated: January 11, 2019 19:43 IST

स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. चीन 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी और उसका कूल जीडीपी 64 ट्रिलियन डॉलर होगा.

Open in App

अक्सर कहा जाता है कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. लेकिन इस बात में पूरी सच्चाई है. हाल ही में आये अमेरिकी मैगजीन 'द इकोनॉमिस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शुमार जरूर है लेकिन इस लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर आता है. इससे पहले सीरिया और बांग्लादेश हैं जिनकी विकास दर भारत से ज्यादा है. 

सीरिया है भारत से आगे 

इस रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया की अर्थव्यवस्था 9.9 प्रतिशत और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था 7.9 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है. भूटान और भारत की अर्थव्यवस्था एकसमान गति के साथ  7.4 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है. दरअसल सीरिया में पिछले कुछ वर्षों में आईएस के कारण जबरदस्त तबाही हुई है और जब इस्लामिक स्टेट के पांव उखड़ने शुरू गए हैं तो देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर रफ़्तार पकड़ रही है. 

हाल ही में आये वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने के संकेत हैं. लेकिन इस रिपोर्ट में भारत के लिए खुशखबरी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था इस साल भी अपनी रफ्तार पकड़े रहेगी और भारत की अर्थव्यवस्था से वैश्विक अर्थव्यवस्था की चाल तय होगी. इस रिपोर्ट में नोटबंदी और जीएसटी को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के इन प्रयासों से अनौपचारिक क्षेत्र को औपचारिक क्षेत्र में बदलने में सफलता मिली है. 

भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 

स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. चीन 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी और उसका कूल जीडीपी 64 ट्रिलियन डॉलर होगा. इसके बाद 46 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत दुसरे स्थान पर होगा. वहीं अमेरिका की जीडीपी इसी साल 30 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान जताया गया है. 

सरकार के द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए रचनात्मक सुधारों का असर दिखना शुरू हो गया है. देश धीरे-धीरे विकास की रफ्तार को पकड़ रहा है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. इससे पहले पिछले साल भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ा था. आज से एक सदी पहले भारत की कूल जीडीपी फ्रांस के मुकाबले आधी थी.

टॅग्स :इंडियासीरियाचीनअमेरिकाइकॉनोमीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित