लाइव न्यूज़ :

भारत के पास जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करने का अवसर: डेलॉयट सीईओ

By भाषा | Updated: April 20, 2021 13:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अप्रैल परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत के पास जलवायु परिवर्तन पर विश्व की अगुवाई करने का अवसर है।

गौरतलब है कि 22 और 23 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जलवायु परिवर्तन पर 40 देशों के नेताओं के आभासी सम्मेलन की मेजबानी करने वाले हैं। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

रंजन ने पीटीआई-भाषा को हाल में दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘जलवायु सिर्फ एक नेक काम ही नहीं है, ये एक सही कारोबार भी है। और इसलिए मेरा मानना ​​है कि भारत के पास निश्चित रूप से जलवायु पर नेतृत्व करने का अवसर है। यह भारत के हित में है और मानवता के हित में है। हमें इस संकट का समाधान करना होगा, जो हमारे दरवाजे पर है।’’

उन्होंने कहा कि मानव जाति के सामने खड़ी इस प्रमुख चुनौती के साथ ही अवसर भी हैं, और प्रौद्योगिकी के साथ हम तापमान की इस नकारात्मक प्रवृत्ति को बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से काफी हद तक सबसे गरीब प्रभावित होने वाले हैं।

रंजन ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया में तीसरी या चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है, और यह वैश्विक मोर्चे पर नेतृत्व करने का भारत के लिए एक महान अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग