लाइव न्यूज़ :

भारत 1.4 अरब लोगों का देश?, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा- दुख, हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 21:37 IST

नयी दिल्ली को अपने शुल्क कम करने होंगे, वरना अमेरिका के साथ व्यापार करने में उसे ''कठिन समय'' का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देलुटनिक ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की। अमेरिका से एक बुशल (लगभग 25 किलोग्राम) मक्का क्यों नहीं खरीदेंगे?हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते?

न्यूयॉर्कः अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों का देश होने का दावा करता है, लेकिन वह अमेरिका से थोड़ा सा मक्का भी नहीं खरीदेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि नयी दिल्ली को अपने शुल्क कम करने होंगे, वरना अमेरिका के साथ व्यापार करने में उसे ''कठिन समय'' का सामना करना पड़ेगा।

लुटनिक ने शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था कि क्या अमेरिका भारत, कनाडा और ब्राजील जैसे महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ बेहद मूल्यवान संबंधों को इन देशों पर लगाए गए शुल्क के जरिए खराब कर रहा है। लुटनिक ने कहा, ''यह रिश्ता एकतरफा है। वे हमें बेचते हैं और हमारा फायदा उठाते हैं।

वे हमें अपनी अर्थव्यवस्था से रोकते हैं, जबकि हम उनके लिए पूरी तरह खुले हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''राष्ट्रपति कहते हैं कि निष्पक्ष और आपसी व्यापार।'' लुटनिक ने कहा, ''भारत शेखी बघारता है कि उसके पास 1.4 अरब लोग हैं। इतने लोग अमेरिका से एक बुशल (लगभग 25 किलोग्राम) मक्का क्यों नहीं खरीदेंगे?

क्या यह बात आपको बुरी नहीं लगती कि वे हमें सब कुछ बेचते हैं और हमारा मक्का नहीं खरीदते? वे हर चीज पर शुल्क लगाते हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों से शुल्क कम करने को कहा है। लुटनिक ने कहा, ''यही राष्ट्रपति का मॉडल है, और या तो आप इसे स्वीकार करें या फिर आपको दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता के साथ व्यापार करने में मुश्किल होगी।'' ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है। भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट