लाइव न्यूज़ :

भारत वैश्विक ‘ऑनलाइन’ विवाद समाधान व्यवस्था में बन सकता है अगुवा: नीति आयोग

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर नीति आयोग ने सोमवार को कहा कि भारत ऑनलाइन विवाद समाधान के मामले में दुनिया में अगुवा बन सकता है। आयोग ने इसके लिये सुझाव दिया कि सरकार को विधि प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना तथा तेजी से डिजिटल तरीके से विवाद समाधान की व्यवस्था अपनाने के लिये निजी क्षेत्र को कर प्रोत्साहन देने जैसे लक्षित कदम उठाने चाहिए।

आयोग ने इस बारे में सुझाव देने के लिये सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति ए के सीकरी की अगुवाई में समिति गठित की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि यदि ‘ऑनलाइन’ विवाद समाधान (ओडीआर) व्यवस्था को मुख्यधारा में लाना है और इसे देश में व्यापक बनाना है तो सरकार को अपेक्षित बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के साथ क्षमता में पर्याप्त वृद्धि करनी होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत वैश्विक ओडीआर आंदोलन में अगुवा बन सकता है...हालांकि, भारत में ‘ऑनलाइन’ विवाद समाधान व्यवस्था को मजबूती देनी है, तो सरकार और न्यायपालिका को मिसाल पेश करते हुए कदम उठाने होंगे।’’

‘ऑनलाइन’ विवाद समाधान व्यवस्था में विवादों का समाधान प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिये किया जाता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि आने वाले वर्षों में निजी क्षेत्र को नवोन्मेष करने और विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि विवाद समाधान परिवेश और सरकार दोनों को दीर्घकाल में लाभ हो सके।’’

‘‘इसके लिए, कानूनी प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना और कर प्रोत्साहन जैसे लक्षित कदम उठाये जा सकते हैं।’’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर ओडीआर व्यवस्था को देश में मजबूत बनाना है, तो अंतिम उपयोगकर्ताओं तक डिजिटल बुनियादी ढांचे की पहुंच जरूरी है। साथ ही पेशेवरों और सेवाप्रदाताओं की क्षमता बढ़ाने की भी जरूरत होगी।

इसमें ‘ऑनलाइन’ विवाद समाधान व्यवस्था के लाभ का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसमें खर्च कम होता है और यह सुगम तथा कुशल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस