लाइव न्यूज़ :

भारत विनिर्माण आधार बढ़ाकर हासिल कर सकता है दहाई अंक की वृद्धि दर : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारत अपने विनिर्माण आधार को बढ़ाकर और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता रखता है। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र, युवा और आकांक्षी मध्यम वर्ग की मांग की अहम भूमिका है।

वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि पिछले छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार सुधार किए हैं जिसने महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब सभी संकेतक, मुद्रास्फीति से लेकर राजकोषीय घाटा तक, विदेशी मुद्रा भंडार से लेकर चालू खाते के घाटे तक, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर से लेकर वित्तीय समावेशन तक, सभी बिंदुओं पर आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत है।’’

लॉकडाउन के बाद आर्थिक हालातों में सुधार के बारे में ठाकुर ने कहा कि इसका व्यापक आधार है और यह सिर्फ कृषि क्षेत्र से नहीं आएगी।

कंपनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर नजर रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनाए जाने वाले 48 मानकों में से 30 का स्तर फरवरी के स्तर से ऊपर आ गया है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ यात्री और दोपहिया वाहन बिक्री, ईंधन खपत, इस्पात उत्पादन, सीमेंट उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय हवाई मालवहन समेत कई अन्य क्षेत्रों में हमने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर