लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट की इकाई इंस्टाकार्ट, स्विगी पर आयकर ‘छापेमारी’

By भाषा | Updated: January 7, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी आयकर विभाग ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट की एक अनुषंगी तथा मोबाइल ऐप के जरिये खाना पहुंचाने वाले वाले मंच स्विगी पर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा इनसे जुड़े कुछ वेंडरों द्वारा कर चोरी को लेकर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दोनों कंपनियों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वे कर अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही हैं और वे पूरी तरह कानून का अनुपालन करती हैं।

कर अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु में दो इकाइयों... इंस्टाकार्ट और स्विगी के कार्यालयों तथा उनसे जुड़े वेंडरों के कार्यालय पर बुधवार और बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई।

इंस्टाकार्ट फ्लिपकार्ट की लॉजिस्टिक्स इकाई ईकार्ट का संचालन करती है।

सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी बोगस आईटीसी दावों तथा कर चोरी के मामलों में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी मुख्य रूप से इन ई-कॉमर्स कंपनियों के मंच से जुड़े खाद्य सामान उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ जांच के सिलसिले में की गई है। लेकिन प्रमाण आधारित जांच के लिए आयकर विभाग को दोनों कंपनियों के परिसरों पर छापेमारी करनी पड़ी। दस्तावेज जुटाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर