लाइव न्यूज़ :

आयकर पोर्टल: वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इंफोसिस के साथ समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राजस्व सचिव तरुण बजाज ने वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को इंफोसिस के प्रबंध निदेशक सलिल पारेख के साथ नए आयकर पोर्टल के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की।

पोर्टल के माध्यम से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक 3.5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं।

शुरुआत में पोर्टल का इस्तेमाल करने में उपयोगकर्ताओं को गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मंत्रालय ने इंफोसिस को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया था।

इंफोसिस ने नया आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल विकसित किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बजाज ने पारेख के साथ पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भी मौजूद थे।

इंफोसिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पोर्टल के प्रदर्शन की निगरानी के लिए एक ‘वार रूम’ की स्थापना और तकनीकी बुनियादी ढांचे के उन्नयन सहित कई कदम उठाए गए हैं।

बयान के अनुसार इंफोसिस ने मंत्रालय को अपनी तैयारियों के बारे में आश्वासन दिया और कहा कि करदाता सुविधाजनक रूप से आयकर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर