लाइव न्यूज़ :

कोविड जैसे संकट का मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार, वैश्विक सहयोग जरूरी: गोपीनाथ

By भाषा | Updated: January 28, 2021 13:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 जनवरी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि भविष्य में कोरोना वायरस महामारी जैसे संकट का अच्छी तरह मुकाबला करने के लिए देशों को अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने पर काम करना चाहिए और समाज के प्रभावित क्षेत्रों में समय पर मदद देने के लिए तैयार रहना चाहिए और साथ ही वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

आईएमएफ का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप से उबरते हुए 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 5.5 प्रतिशत की दर से और 2022 में 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। ये आंकड़े वैक्सीन के आने के बाद कारोबारी गतिविधियों में बढ़ोतरी को दर्शाते हैं।

गोपीनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कोविड-19 संकट से तीन मुख्य सबक सीखे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘सबसे पहले, देशों को ऐसे किसी भी स्वास्थ्य संकट के लिए अपनी स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार करना चाहिए। कई विकासशील देश हैं, जिन्हें अपने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में अतिरिक्त निवेश की जरुरत है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक है।’’

गोपीनाथ ने आगे कहा, ‘‘दूसरा सबक संकटगस्त परिवारों, व्यवसायों को समय पर मदद पहुंचाने का है। हम जानते हैं कि जब सुधार की शुरुआत हुई, तो ये मजबूत तभी होगी जब सबसे अधिक संकटग्रस्त लोगों से इसे समर्थन मिली, यानी उनकी स्थिति में सुधार हो।’’

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर देते हुए कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्वास्थ्य संकट को खत्म करने के लिए जरूरी टीकाकरण और उपचार विश्व स्तर पर उपलब्ध हों, क्योंकि इसके बिना हम इस संकट से नहीं निकल पाएंगे।’’

उन्होंने का कि इस संकट का मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है।

गोपीनाथ ने कहा कि कई देशों ने नीतिगत समर्थन दिया है और इसमें से ज्यादातर विकसित अर्थव्यवस्थाएं हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने 2020 में अपने सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 24 प्रतिशत राजकोषीय समर्थन प्रदान किया है और उभरते बाजार और मध्यम आय वाले देशों में यह आंकड़ा लगभग छह प्रतिशत है, जबकि निम्न आय वाले देशों के लिए यह आंकड़ा दो प्रतिशत से कम है।

इसबीच आईएमएफ ने एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि कोविड-19 वैक्सीन के असमान वितरण से वित्तीय जोखिम बढ़ने की आशंका है।

आईएमएफ ने बुधवार को जारी वैश्विक वित्तीय स्थिरता सूचना में बताया कि जब तक कोरोना वायरस के टीके व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं होते, तब तक बाजार में तेजी राजकोषीय समर्थन टिकी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें