लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के रुख से घरेलू बाजार में तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय त्योहारी मांग से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों, मूंगफली और सोयाबीन सहित विभिन्न तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख होने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल की कीमतों में भी सुधार आया। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में 3.5 प्रतिशत की मजबूती थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 2.2 प्रतिशत का सुधार है। इस तेजी का सीधा असर स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों पर भी दिखाई दिया।

सूत्रों ने कहा कि ‘श्राद्ध’ खत्म होने के बाद ‘नवरात्र’ के दिनों में मांग फिर से बढ़ सकती है। इसके अलावा सामान्य तौर पर जाड़े में भी खाद्य तेलों विशेषकर सरसों तेल की मांग बढ़ती है।

सूत्रों ने बताया कि बिनौला का भाव एक बार फिर मूंगफली के करीब पहुंचने से उपभोक्ताओं में मूंगफली की मांग बढ़ी है। रिफाइंड करने के खर्च सहित बिनौला का भाव 14,100 रुपये क्विंटल बैठता है जबकि मूंगफली (जो सीधे उपयोग में लाया जाता है) का भाव 14,500 रुपये क्विंटल के आसपास है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता मूंगफली को अधिक तरजीह दे रहे हैं। इस वजह से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में सुधार है।

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा नीचे भाव में बिकवाली से बचने और विदेशों में तेजी के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में सुधार रहा।

मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव भी सुधार प्रदर्शित करते बंद हुए।

कोटा और नीमच के आढ़तिया और सरसों विशेषज्ञ, राधेश्याम का मानना है कि मध्य प्रदेश और नीमच जैसे सरसों उत्पादक जगहों में सरसों की बुवाई आमतौर तक मौजूदा समय से होने लगती थी लेकिन मिट्टी में नमी के कारण बुवाई में देर हो रही है और जो सरसों की फसल आमतौर पर 10-15 फरवरी तक आ जाती थी, वह इस बार 20-22 दिन से देर से यानी मार्च पहले सप्ताह तक बाजार में आने की उम्मीद है।

तेल विशेषज्ञों का मानना है कि सरसों की अगली फसल आने में कम से कम पांच महीने की देर है और लगभग 18.5 लाख टन का स्टॉक बचा है। इस बीच त्योहारों और जाड़े की मांग बढ़ेगी और सरकारी खरीद एजेसियों के पास सरसों का कोई स्टॉक भी नहीं है। इस स्थिति की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आगे से सरकार को सरसों का स्टॉक स्थायी तौर पर बना कर रखने के बारे में विचार करना चाहिये क्योंकि सरसों की फसल कम से कम 4-5 साल तक खराब नहीं होती है।

सूत्रों कहा कि सरसों का कोई विकल्प नहीं है। इसकी अगली बिजाई अक्टूबर-नवंबर में होगी और इस बार पैदावार दोगुने से भी काफी अधिक होने की संभावना है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,785 - 8,810 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,300 - 6,445 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,165 - 2,295 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,735 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,770 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,430 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,000

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,660 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,250 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,150 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,500 - 5,700, सोयाबीन लूज 5,200 - 5,400 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?