लाइव न्यूज़ :

मुंबई में नए साल में लक्जरी मकानों की मांग में सुधार, मूल्य में स्थिरता की संभावना: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 24, 2020 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर लक्जरी आवासीय परिसंपत्तियों के वार्षिक मूल्य सूचकांक पर आधारित एक ताजार रपट में मुंबई में 2021 में महंगे मकानों की मांग में सुधार दिख सकता है पर दाम पहले के स्तर पर बने रह सकते हैं।

रपट के अनुसार मुंबई सहित विश्व के 22 में से 20 प्रमुख शहरों में 2020 के अंत तक कीमतें औसतन पहले के स्तर पर बने रहने की संभावना है। वर्ष 2021 में इन शहरों में ऐसे आवास की कीमतें औसतन दो प्रतिशत तक सुधर सकती है।

अचल संम्पत्ति बाजार पर अध्ययन और परामर्श सेवाएं देने वाली फर्म नाइट फ्रैंक की इस रिपोर्ट में 2021 में मुंबई में प्राइम आवासी इकाइयों की कीमतों में 0.0 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

रपट के अनुसार वर्ष 2020 के अंत तक इन 22 में से नौ शहरों में महंगी आवासीय इकायों की कीमतों में गिरावट रहने की संभावना है।

रपट में कहा गया है कि मंबई में अगले साल महंगी आवासीय इकायों की मांग में सुधार हो सकता है।

प्राइम ग्लोबल फोरकास्ट 2021 रपट में वर्ष 2020में मंहगे मकानों के दाम की औसत वृद्धि दर दिल्ली को प्रमुख वैश्विक नगरों में 27 वें स्थान पर रखा गया है। नाइट फ्रैंक की इस रिपोर्ट मुंबई और बेंगलुरु को 33 वें और 34 वें स्थान पर रखा गया है।

ऑस्‍ट्रेलेशिया क्षेत्र में ऑकलैंड पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में 12.9 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ सूचकांक में सबसे ऊपर है।

मनीला और शेनज़ेन 10.2 प्रतिशत और 8.9 प्रतिशत मूल्य वृद्धि के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर थे।

संपत्ति सलाहकार इस संस्था ने मंगलवार को अपनी प्राइम ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट जारी की है।

दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) की रिपोर्ट में, बेंगलुरु और दिल्ली 26 वें और 27 वें स्थान पर थे, जबकि मुंबई 32 वें स्थान पर था।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, शिशिर बैजल ने कहा, 'भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में मामूली तकनीकी सुधार और लॉकडाऊन के बाद, लग्जरी मार्केट में महत्वपूर्ण तेजी देखी गई है।'

बैजल ने आगे कहा ‘‘खरीदार लक्जरी सहित सभी खंडों में आवासीय खरीद के लिए अनुकूल उत्साह रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ तिमाहियों में संपत्ति की कीमतों में गिरावट आने की वजह से परिसंपत्तियों में निवेश आकर्षक बना है।’’

यह रिपोर्ट 45 शहरों में प्रमुख परिसंपत्तियों के कीमतों के घट बढ़ पर नजर रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें