लाइव न्यूज़ :

नौकरियों की स्थिति में सुधार; कृषि आधारित उद्योग, दूरसंचार कोविड पूर्व स्तर पर पहुंचे: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 7, 2021 23:11 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी नौकरियों की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। दिसंबर महीने में दूरसंचार, कृषि आधारित इकाइयों और मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में नौकरियों के बारे में ज्यादा सूचना देखने को मिली और ये क्षेत्र कोविड-19 के पूर्व स्तर पर आ गये हैं। एक रिपार्ट में यह कहा गया है।

मॉन्स्टर रोजगार सूचकांक के अनुसार दिसंबर 2019 के मुकाबले नये रोजगारों के बारे में विज्ञापन बेहतर हुए हैं। कुछ उद्योग कोविड-19 के पूर्व स्तर पर आ गये।

इसमें कहा गया है कि दूरसंचार क्षेत्र में 7 प्रतिशत, कृषि आधारित उद्योगों में छह प्रतिशत तथा मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में 4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी। इसके साथ रसायन, व्यापार एवं दूरसंचार क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर है।

हालांकि रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में महामारी और उसके प्रभाव के कारण सूचकांक दिसंबर 2019 के मुकाबले 15 प्रतिशत घटा है।

रोजगार के बारे में सूचना देने वाली मॉन्स्टर इंडिया यह सूचकांक तैयार करती है। इसे ‘ऑनलाइन’ रोजगार के बारे में दी जाने वाली सूचना के आधार पर तैयार किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर