लाइव न्यूज़ :

सभी देशों को वैक्सीन की सुरक्षित और प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करें आईएमएफ, विश्वबैंक : समिति

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्वबैंक की संयुक्त मंत्रिस्तरीय समिति का मानना है कि कोविड-19 महामारी का प्रभाव अभी कई वर्षों तक देखने को मिलेगा। समिति ने दोनों वैश्विक वित्तीय निकायों से सभी देशों को सुरक्षित और प्रभावी टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

आईएमएफ और विश्वबैंक की शुक्रवार को आयोजित वसंत (स्प्रिंग) बैठकों के बाद जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘महामारी को समाप्त करने की दृष्टि से दुनियाभर में सभी देशों को सुरक्षित और प्रभावी टीके की समय पर आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर यह देखते हुए कि अब कोरोना वायरस का नया रूप आ गया है। विकासशील देशों को टीकाकरण अभियान के लिए तैयारियां पूरी करनी चाहिए और समन्वित रणनीति के जरिये देश की कमजोर आबादी तक पहुंचना चाहिए।’’

समिति ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने बड़ा स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक संकट पैदा किया है जिससे आज करोड़ों लोगों का जीवन और आजीविका खतरे में है।

समिति ने कहा कि आर्थिक झटके की वजह से गरीबी, असमानता बढ़ी है और पूर्व में हुए विकास लाभ समाप्त हो रहे हैं। हालांकि, वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमा पुनरुद्धार शुरू हुआ है, लेकिन मध्यम अवधि की संभावनाओं को लेकर अनिश्चितताएं हैं।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अभी तक दुनिया में 13,54,45,099 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। दुनियाभर में यह महामारी 29,14,590 लोगों की जान ले चुकी है।

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘हम सतत और लक्षित वित्तीय और तकनीकी सहयोग का आह्वान करते हैं। इसके अलावा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संगठनों के बीच मजबूत समन्वय होना चाहिए। हम विश्वबैंक और आईएमएफ से आग्रह करते हैं कि वे साथ में और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर इस महामारी के प्रभाव को नियंत्रित करने का प्रयास करें।’’

समिति ने विकासशील देशों में वैक्सीन विनिर्माण क्षमता तथा महामारी से जुड़ी चिकित्सा आपूर्ति को समर्थन के प्रयासों को दोगुना करने पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर