लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ ने महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए फंड बढ़ाया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 10:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रशासनिक निकाय ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर देशों की मदद करने के लिए दी जाने वाली मदद में 650 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

आईएमएफ ने सोमवार को कहा कि उसके प्रशासनिक बोर्ड ने विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) नामक अपने भंडार को बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो संस्था के इतिहास में सबसे बड़ी वृद्धि है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक निर्णय है... और अभूतपूर्व संकट के समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक उत्प्रेरक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष रूप से हमारे सबसे कमजोर देशों को कोविड-19 संकट के प्रकोप से निपटने में मदद करेगा।’’

एसडीआर का सामान्य आवंटन 23 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। आईएमएफ ने कहा कि बढ़ा हुआ कोष उसके सदस्य देशों को उनके मौजूदा कोटा के अनुपात में जारी किया जाएगा। नए आवंटन में करीब 275 अरब डॉलर दुनिया के गरीब देशों को जाएगा।

एजेंसी ने कहा कि वह यह भी देख रही है कि धनी देश स्वेच्छा से एसडीआर को गरीब देशों में कैसे भेज सकते हैं।

आईएमएफ के संसाधनों में बड़ी बढ़ोतरी को ट्रंप प्रशासन ने खारिज कर दिया था, लेकिन जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर