लाइव न्यूज़ :

देश में अंतरदेशीय जल मार्गो के जरिये पोत परिवहन सेवाओं के लिये नये मार्गों की पहचान

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर देश के तटीय क्षेत्रों में पोत परिवहन गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘रो-रो’ (रोल ऑन- रोल ऑफ) नौका सेवाओं के लिये नए मार्गों की पहचान की है। इसमें सोमनाथ मंदिर, हजीरा, ओखा और जामनगर के मार्ग शामिल हैं।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

मंत्रालय की सागरमाला परियोजना के तहत छह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की पहचान भी की गयी है। सागरमाला परियोजना का लक्ष्य देश की 7,500 किलोमीटर लंबी तटीय जलरेखा का लाभ उठाना है। इसके तहत देश में बंदरगाह आधारित विकास को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ मंत्रालय ने हजीरा, ओखा, सोमनाथ मंदिर, दीव, पिपावाव, दाहेज, मुंबई या जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह, जामनगर, कोच्चि, घोघा, गोवा, मुंदड़ा और मांडवी जैसे घरेलू स्थानों की पहचान की है। इन स्थानों पर आंतरिक जलमार्गों के माध्यम से फेरी सेवा की शुरूआत की जानी है।’’

इसके अलावा चट्टोग्राम (बांग्लादेश), सिशलीज (पूर्वी अफ्रीका), मेडागास्कर (पूर्वी अफ्रीका) और जाफना (श्रीलंका) जैसे चार अंतरराष्ट्रीय स्थानों को जोड़ने वाले छह अंतरराष्ट्रीय मार्गों की भी पहचान की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Today: गिरावट से उभर नहीं पा रहे सेंसेक्स और निफ्टी, हफ्ते के चौथे दिन भी लुढ़का

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतPunjab Local Body Election Results: आप 60, कांग्रेस 10, शिअद 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे, देखिए अपडेट

कारोबारDollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

क्रिकेटDubai Capitals vs MI Emirates: राशिद खान और जॉनी बेयरस्टो की मदद से MI एमिरेट्स की जीत, दुबई कैपिटल्स हारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 18 दिसंबर की सुबह चेक करें ईंधन के ताजा दाम, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

कारोबारShare Market Today: हरे रंग के साथ शुरू हुआ कारोबार, TCS, बजाज फाइनेंस समेत इन कंपनियों के शेयर को मुनाफा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए तेल के नए दाम, जल्दी से करें चेक

कारोबारक्या नाम में ही आज सबकुछ रखा है?