लाइव न्यूज़ :

इक्रा का 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:11 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा रेटिंग्स का अनुमान है कि देश की अर्थव्यवस्था में तकनीकी मंदी चालू वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में समाप्त हो जाएगी। इक्रा ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पहली अप्रैल-जून की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कृषि क्षेत्र के स्थिर प्रदर्शन तथा सेवा क्षेत्र के संपर्क से जुड़े हिस्से में धीमे सुधार से चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में एक प्रतिशत की गिरावट आएगी।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि रबी सत्र के लिए बेहतर खरीद तथा अनुकूल परिदृश्य के साथ कोविड-19 टीके को लेकर अच्छी खबरों से चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही में मांग मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियां सुधरेंगी।

नायर ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था में तकनीकी मंदी चौथी तिमाही में समाप्त हो जाएगी। चौथी तिमाही में वास्तविक सुधार तथा निचले आधार प्रभाव की वजह से अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत रहेगी। इससे चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।’’

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए जाने के बाद रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में सात से नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार