लाइव न्यूज़ :

वीडियोकॉन कर्ज मामले में घिरीं ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा, अब ये संभालेंगे जिम्मेदारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2018 14:49 IST

चंदा कोचर पर वीडियोकॉन कर्ज मामले में आरोप थे कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत की कंपनी को लाभ दिलवाया। 

Open in App

नई दिल्ली, 04 अक्टूबरःआईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है। अब उनकी जगह संदीप बक्शी नए बैंक के सीईओ होंगे। 

इससे पहले इसी साल 19 जून को आईसीआईसीआई बैंक ने संदीप बक्शी को पूर्णकालिक निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर नियुक्त किया था। बख्‍शी ने 1986 में आईसीआईसीआई लिमिटेड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी जगह एनएस कन्नन को आईसीआईसीआई प्रूडेंसियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया।

बता दें, चंदा कोचर पर वीडियोकॉन कर्ज मामले में आरोप थे कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत की कंपनी को लाभ दिलवाया। 

मामले के सामने आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने पहले अपने सीईओ चंदा कोचर का बचाव करते हुए कहा था कि उसे चंदा कोचर में "पूरा यकीन" है। बैंक ने कहा था कि वीडियोकॉन को दिये गये लोन में किस भी रह के पक्षपात या परिवारवाद नहीं किया गया, न ही एक-दूसरे का हित साधा गया है।

वीडियोकॉन लोन विवाद में फंसी चंदा कोचर के खिलाफ बैंक ने जांच करने का फैसला 30 मई को किया था। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी देते हुए कहा था कि चंदा कोचर के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी किसी स्वतंत्र व्यक्ति को दी जाएगी। 

टॅग्स :चंदा कोचरआईसीआईसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक और टाटा कैपिटल सहित शीर्ष 10 वित्तीय संस्थानों की रेटिंग बढ़ाई, आर्थिक वृद्धि का लाभ उठाते रहेंगे

कारोबारखाता खोलना है तो जानें नए नियम?, नए बचत खातों में 10000 नहीं 50000 रुपये रखिए, आईसीआईसीआई बैंक ने की घोषणा

कारोबारबाजार पूंजीकरणः 2,07,501.58 करोड़ रुपये की गिरावट, टीसीएस और भारती एयरटेल को तगड़ा घटा, बजाज फाइनेंस-हिंदुस्तान यूनिलीवर की बल्ले-बल्ले

कारोबारICICI Bank: बचत खाता जमा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती?, एचडीएफसी सहित कई बैंकों ने दिया तोहफा

कारोबारICICI Bank Q2 results: दिवाली से पहले बहार?, 11,746 करोड़ रुपये की कमाई, आईसीआईसीआई बैंक को जुलाई-सितंबर में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा