लाइव न्यूज़ :

मैं एक दिन में 100 किलोमीटर राजमार्ग बनाना चाहता हूं: गडकरी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 अगस्त केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनका लक्ष्य प्रतिदिन 100 किलोमीटर की गति से राजमार्ग का निर्माण करना है।

उद्योग संगठन सीआईआई की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि देरी से या निर्णय न लेना देश में एक बड़ी समस्या है।

उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे का विकास देश के लिए बहुत जरुरी है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी हमने एक दिन में 38 किलोमीटर सड़क बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।’’

वर्ष 2020-21 के दौरान देश में राजमार्ग निर्माण की गति 2020-21 में रिकॉर्ड 37 किमी प्रतिदिन पर पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता समयबद्ध, परिणाम-उन्मुख, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाना है।

स्पष्ट तौर पर अपने विचार रखने वाले गडकरी ने परियोजनाओं में देरी या काम में बाधा डालने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यदि कोई ठेकेदार अपना बैंक या वित्तीय संस्थान बदलना चाहता है, उसे एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने में 3 महीने से लेकर डेढ़ साल तक का समय लगता है। मैं अधिकारियों से पूछता हूं कि जब हम इस काम को केवल दो घंटे में कर सकते हैं, तो डेढ़ साल तक इस काम को लटकाने की क्या जरुरत है।’’

उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि नौकरशाही व्यवस्था कभी भी समय का महत्व नहीं समझती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर