लाइव न्यूज़ :

एचयूएल के सीएमडी का वेतन 21 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून एफएमसीजी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर के चैयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव मेहता का वार्षिक वेतन, महामारी से प्रभावित वित्तीय वर्ष 2020-21 में 20.9 प्रतिशत कम होकर 15.36 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि सीएमडी के कुल पारितोषिक में 11.19 करोड़ रुपए का वेतन एवं भत्ते, 2.02 करोड़ रुपए का बोनस, 1.69 करोड़ रुपए का अनुलाभ और भविष्य निधि में 44 लाख रुपये का योगदान शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में मेहता की कुल आय 19.42 करोड़ रुपए थी जिसमें 12.46 करोड़ रुपए का वेतन, 3.31 करोड़ रुपए का बोनस, 3.20 करोड़ रुपए का अनुलाभ और भविष्य निधि एवं अन्य में 0.45 करोड़ का योगदान शामिल है। वित्तीय वर्ष 2018-19 की तुलना में इसमें 2.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कंपनी के प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक निदेशकों और महत्वपूर्ण प्रंबधको ने कुल मिला कर 36.13 करोड़ रुपए का वार्षिक भुगतान प्राप्त किया।

मेहता का वेतन कंपनी में कार्यरत कुल 8,525 कर्मचारियों के औसत वेतन का 122 गुना रहा। वर्ष के दौरान कर्मचारियों के वेतन में सौतन 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार