लाइव न्यूज़ :

एचयूएल ने यूनीलीवर बांग्लादेश के अध्यक्ष केदार लेले को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून एफएमसीजी प्रमुख हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने गुरुवार को यूनीलीवर बांग्लादेश के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केदार लेले को एचयूएल प्रबंधन समिति में कार्यकारी निदेशक (ग्राहक विकास) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

लेले श्रीनंदन सुंदरम की जगह लेंगे, जो कार्यकारी निदेशक (खाद्य एवं जलपान) के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने आज केदार लेले, जो इस समय यूनीलीवर बांग्लादेश के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हैं, को एचयूएल प्रबंधन समिति में कार्यकारी निदेशक (ग्राहक विकास) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगी।’’

लेले 2004 में एचयूएल में शामिल हुए थे और पिछले 17 वर्षों के दौरान उन्होंने ग्राहक विकास, विपणन और सामान्य प्रबंधन में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर