लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर मिलेगी बैटरी अदला-बदली की सुविधा, वोल्टअप से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) अपने चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके तहत वह कुछ ही मिनटों में डिस्चार्ज बैटरी के स्थान पर पूरी तरह से चार्ज बैटरी उपलब्ध कराएगी।

इसके लिए एचपीसीएल ने वोल्टअप के साथ करार किया है। वोल्टअप एक स्थान पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए बैटरी अदला-बदली सुविधा प्रदान करने वाली स्टार्टअप है।

वोल्टअप ने बयान में कहा कि इस भागीदारी के तहत जयपुर में दो बैटरी अदला-बदली स्टेशन शुरू किए गए हैं। इस भागीदारी के तहत अगले छह माह में देशभर में 50 बैटरी अदला-बदली समाधान केंद्र खोले जाएंगे।

चार्जिंग ढांचे की कमी, ऊंची लागत और चार्जिंग में लगने वाले लंबे समय की वजह से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं। बयान में कहा गया है कि इस कमी को दूर करने के लिए वोल्टअप और एचपीसीएल ने हाथ मिलाया है।

इस भागीदारी के तहत देशभर में एचपीसीएल के नेटवर्क और वोल्टअप की बैटरी अदला-बदली प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्षता का लाभ उठाया जाएगा।

इससे पहले आईओसी ने अपने पेट्रोल पंपों पर बैटरी अदला-बदली सुविधा के लिए सन मोबिलिटी के साथ भागीदारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर