लाइव न्यूज़ :

होटल-रेस्त्रां संघ ने खाद्य शुद्धता विनियामक से नए नियमों को लागू को और समय मांगा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने सोमवार को कहा कि खाद्य व्यवसाय संचालकों द्वारा दिए गए बिलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस संख्या का उल्लेख करने के नियम के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई से की है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य व्यापार परिचालकों (एफबीओ) को इस साल एक अक्टूबर से नकद रसीदों या खरीद चालान पर एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य किया है।

एफएचआरएआई ने कहा कि वह एफएसएसएआई के ताजा आदेश के पक्ष में है।

एफएचआरएआई ने नियामक से अनुरोध किया है कि वह कोविड प्रभावित इस उद्योग के चल रहे संकट और अतिरिक्त व्यय के बोझ को ध्यान में रखे, जो व्यवसायों को नई रसीदों, चालानों, बिलों, कैश मेमो की छपाई सहित सॉफ्टवेयर को अद्यतन करने जैसी व्यवस्था करने के लिए उठाना होगा।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने कहा, ‘‘एफएचआरएआई देश में एक मजबूत ग्राहक शिकायत प्रणाली स्थापित करने के एफएसएसएआई के प्रयास की सराहना करता है।’’

इसे एक बड़ी पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखना होगा कि मौजूदा समय में, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र, कोविड महामारी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

कोहली ने कहा, ‘‘गंभीर संकट के ऐसे समय के दौरान, इस आदेश के कार्यान्वयन से व्यवसायों पर बहुत अधिक अतिरिक्त खर्च आएगा ... इसलिए, हम एफएसएसएआई से अनुरोध करते हैं कि आदेश के कार्यान्वयन के लिए समय सीमा को तब तक बढ़ाया जाए जब तक कि क्षेत्र में कुछ सामान्य स्थिति वापस न आ जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?