लाइव न्यूज़ :

एचएमएसआई ने गुजरात में हजीरा-घोघा अंतर्देशीय जलमार्ग का इस्तेमाल शुरु किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वह हजीरा- घोघा रो- पैक जलपोत सेवा के जरिये उत्पादों का परिवहन करने वाली देश की पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। यह जलमार्ग सेवा इंडिगो सीवेज के सहयोग से चलाई जा रही है। इस जलमार्ग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में उद्घाटन किया।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने कर्नाटक के नरसापुरा संयंत्र से नौवहन सेवा का उपयोग करते हुये गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में वेरावल (सोमनाथ के पास) तक अपनी पहली दोपहिया वाहनों की खेप भेजी है।

माल ढुलाई के लिये इस जलमार्ग का उपयोग करते हुए, कर्नाटक कारखाने से सौराष्ट्र क्षेत्र में पहुंचने वाली कंपनी के नए दोपहिया वाहनों के सुपुर्दगी का समय और दूरी काफी कम हुई है।

कंपनी ने कहा कि पहले के सड़क मार्ग की तुलना में इस जलमार्ग से माल पहुंचाने के समय में दो दिन कम लगे हैं और 465 किलोमीटर की दूरी कम हुई है।

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘होंडा में हमारा मानना ​​है कि हमारे पास अपने उत्पादों और व्यवसाय के संचालन के पर्यावरणीय प्रभावों को कम करते हुए लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमारे नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और पहलों को अमल में लाने की जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?