लाइव न्यूज़ :

भारत में अक्टूबर में सालाना आधार पर नियुक्ति गतिविधियां 43 प्रतिशत बढ़ीं

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर प्रौद्योगिकी पेशेवरों की मजबूत मांग के कारण अक्टूबर में नियुक्ति गतिविधियों में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

'नौकरी जॉबस्पीक' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में 2,523 नौकरियों के विज्ञापन के साथ सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि, इससे पिछले महीने से तुलना करें तो क्रमिक रूप से 8.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। सितंबर में पोर्टल पर कुल 2,753 नौकरियों के लिए विज्ञापन दिए गए थे।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक इंडेक्स (सूचकांक) है जो माह दर माह नौकरीडॉटकॉम वेबसाइट पर नौकरी के विज्ञापन के आधार पर भर्ती गतिविधि की गणना करता है और उसे दर्ज करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रौद्योगिकी पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस क्षेत्र में अक्टूबर में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी है।

छुट्टियों के मौजूदा सीजन, प्रमुख ऑफलाइन दुकानों के खुलने और ई-कॉमर्स खुदरा कंपनियों का व्यस्त सेल सीजन शुरू होने के साथ खुदरा (51 प्रतिशत) और आतिथ्य/यात्रा (48 प्रतिशत) जैसे क्षेत्रों में भी भर्ती गतिविधियों में तेजी आई है।

अन्य क्षेत्रों जैसे शिक्षा/शिक्षण (41 प्रतिशत) और बैंकिंग/वित्तीय सेवाओं (39 प्रतिशत) में भी अक्टूबर, 2020 की तुलना में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर