लाइव न्यूज़ :

मुंबई के पास वाणिज्यिक परियोजना में 700 करोड़ रुपये निवेश करेगा हीरानंदानी ग्रुप

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी हीरानंदानी ग्रुप मुंबई के पास ठाणे में 20 लाख वर्ग फुट के कार्यालय भवन के विकास पर 700 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी का इरादा अपने वाणिज्यिक रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार करने का है।

कंपनी पहले ही 300 करोड़ रुपये की लागत से छह लाख वर्ग फुट के टावर ‘क्वान्टम’ का निर्माण पूरा कर चुकी है। कंपनी ने इसको पट्टे पर देने की प्रक्रिया शुरू की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह ठाणे में घोड़बंदर रोड के पास अपनी टाउनशिप हीरानंदानी एस्टेट में कुल 26 लाख वर्ग फुट में हीरानंदानी बिजनेस पार्क का विकास कर रही है।

कंपनी ने कहा कि दो लाख वर्ग फुट के सेंटोरस टावर का निर्माण चल रहा है। यह दिसंबर, 2022 तक पूरा होगा। इसपर 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

हीरानंदानी ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘समूह का पहले का बेहतर ‘रिकॉर्ड’ रहा है। हम ठाणे में 35 लाख वर्ग फुट के वाणिज्यिक स्थल की आपूर्ति कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार