लाइव न्यूज़ :

Interim Budget 2024: अगले साल बुनियादी ढांचे पर 11,11,111 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का एलान, जानिए बजट भाषण की खास बातें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 1, 2024 12:46 IST

Interim Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल बुनियादी ढांचे पर 11,11,111 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया हैयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगामौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देने के लिए समिति का गठन होगा

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल बुनियादी ढांचे पर 11,11,111 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह मौजूदा वित्त वर्ष से 11.11 फीसदी अधिक है। वित्तमंत्री ने बताया कि इस तरह बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़कर 3.4 फीसदी हो गया है। वित्तमंत्री ने बताया कि पिछले चार सालों के दौरान बुनियादी ढांचे पर निवेश तिगुना हो गया है। 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्वर्णिम दौर है। एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त या कम ब्याज दर पर कोष वितरित किया जाएगा। इससे दीर्घकालिक वित्तीय मदद दी जाएगी। इससे निजी क्षेत्र को मदद मिलेगी।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की खास बातें

वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। 

यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।

तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिये रणनीति तैयार की जाएगी। 

मौजूदा जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने के बारे में सुझाव देने के लिए समिति का गठन होगा। 

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर मुहैया कराए गए, दो करोड़ नए घर भी परिवारों को दिए जाएंगे।

कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए, सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी।

बजट में दिखी बढ़ती जनसंख्या की चिंता भी दिखी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि एक हाई पावर कमिटी बनाकर इस 'चुनौती' को सुलझाने की कोशिश की जाएगी ताकि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणबजटमोदी सरकारलोकसभा संसद बिलInfrastructure Committee
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?