लाइव न्यूज़ :

नवंबर में वित्त वर्ष का सर्वाधिक 1,096.8 लाख टन माल का हुआ लदान: रेलवे

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारतीय रेलवे ने नवंबर महीने में 1096.8 लाख टन माल का लदान किया। यह चालू वित्त वर्ष में किसी एक महीने में सर्वाधिक माल लदान है। इस दौरान हुई कमाई भी साल भर पहले के इसी महीने की तुलना में अधिक है। रेलवे ने एक बयान में मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि नवंबर 2020 में रेलवे की लोडिंग साल भर पहले के 1,009.6 लाख टन की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है। इस दौराल रेलवे ने माल लदान से 10,657.66 करोड़ रुपये की कमाई की, जो साल भर पहले की इसी अवधि के 10,207.87 करोड़ रुपये से 449.79 करोड़ रुपये यानी चार प्रतिशत अधिक है।

इस साल नंबर में हुये लदान में 484.8 लाख टन कोयला, 137.7 लाख टन लौह अयस्क, 51 लाख टन अनाज, 54.1 लाख टन उर्वरक और 66.2 लाख टन सीमेंट (क्लिंकर समेत) शामिल है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वी के यादव ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह इस साल हमारे द्वारा की गये सबसे अधिक लोडिंग है। दरअसल, नवंबर महीने के अंतिम चार दिन हमने रोजाना 40 लाख टन माल की लोडिंग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट