लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटो कार्प ने त्योहारों के दौरान 14 लाख से अधिक दो पहिया वाहन बेचे

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दो पहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटो कार्प ने बुधवार को कहा कि उसने त्योहारों के दौरान 14 लाख से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटर की खुदरा बिक्री की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साल कोविड-19 संकट के बावजूद त्योहारों में 32 दिन के दौरान (नवरात्र से लेकर भैया दूज तक) 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 98 प्रतिशत और 2018 की इसी अवधि के मुकाबले 103 प्रतिशत बिक्री हुई।

हीरो मोटो कार्प ने कहा कि उसने त्योहारों के दौरान खुदरा बिक्री के तहत मोटरसाइकिल और स्कूटर की 14 लाख से अधिक इकइयां बेची।

कंपनी के अनुसार त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री से उसे अपने डीलरों के पास वाहनों के भंडार कम करने में मदद मिली और अब घटकर चार सप्ताह से भी कम समय का रह गया है। त्योहारों के बाद का यह सबसे कम भंडार है।

आगे के परिदृश्य के बारे में कंपनी ने कहा कि कोविड-19 टीके के तेजी से विकास की खबरों से आने वाले महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है।

हीरो मोटो कार्प के अनुसार, ‘‘अंतररष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के भारतीय अर्थव्यवस्था में 2021-22 में दहाई अंक में वृद्धि के सकारात्मक अनुमान से ग्राहकों की धारणा सुधरेगी जिसका असर दो पहिया वाहनों पर भी पड़ेगा।’’

कंपनी के अनुसार सरकार के हाल में घोषित उपायों से भी पुनरूद्धार में तेजी आनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर