लाइव न्यूज़ :

हीरो मोटो कार्प अगले साल इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की तैयारी में

By भाषा | Updated: May 16, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई दो पहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख वाहन कंपनी हीरो मोटो कार्प अगले साल इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करने और इस खंड में उतरने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को लेकर उत्साहित है। इसके लिये वह अपने स्वयं का उत्पाद तैयार करने के लिये जयपुर (राजस्थान) और सटीफंसकिरचेन (जर्मनी) स्थित अपने अनुसंधान एवं विकास केंद्रों का उपयोग कर रही है।

इसके अलावा उसने ताइवान की गोगोरो इंक के साथ गठजोड़ किया है। यह भागीदारी ताइवान की कंपनी की बैटरी अदला-बदली व्यवस्था को भारत लाने के लिये है।

इस भागीदारी के तहत दोनों कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहन विकास में सहयोग का भी निर्णय किया है।

हीरो मोटो कार्प के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हम 2021-22 में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। आपको इस मामले में कई गतिविधियां देखने को मिलेंगी। हम स्वयं का उत्पाद लाएंगे या अदला बदली वाला उत्पाद अथवा गोगोरो के साथ मिलकर उत्पाद ला सकते हैं।’’

इस क्षेत्र के उपयोग को लेकर दो-पहिया वाहन विनिर्माता कंपनी पहले ही बेंगलुरु की ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) स्टार्टअप अथर एनर्जी में निवेश कर चुकी है। यह कंपनी पहले ही बाजार में उत्पाद ला चुकी है।

इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में कंपनी की रणनीति के बारे में गुप्ता ने कहा कि कंपनी के जर्मनी और जयपुर स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र नियत चार्जिंग प्रणाली पर आधारित उत्पाद विकसित करने के काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ गोगोरो भागीदारी के तहत हम अदला-बदली व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा विचार है कि दोनों कंपनियां एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगी। मांग और उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं को देखते हुए, हमारा अपना कार्यक्रम स्थिर चार्जिंग पर आधारित होगा और गोगोरा के साथ हम अदला-बदली मॉडल पर काम करेंगे। इससे हम दोनों क्षेत्रों में काम कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ताइवान की कंपनी के साथ गठजोड़ से कंपनी को अपना उत्पाद तैयार करने में मदद मिली है।

गुप्ता के अनुसार, ‘‘अदला-बदली प्रणाली के नजरिये से गोगोरो के पास प्रौद्योगिकी है। उन्हें पता है कि यह कैसे काम करती है और ताइवान में इस पर काफी काम हो रहा है। इससे हमें तेजी से कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं के लिये समयसीमा अगला कैलेंडर साल है।

एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि महामारी से कंपनी के उत्पाद पेश करने की योजना पर असर नहीं पड़ा है। नये उत्पादों को लेकर हमारी जो भी योजनाएं हैं, वह सभी समय के अनुसार चल रही हैं।

हीरो मोटो कार्प ने वित्त वर्ष 2020-21 में 58 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?