लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में बिकावली से भारी गिरावट: सेंसेक्स में 362 अंक की गिरावट, Yes Bank का शेयर 22 % गिरा

By भाषा | Updated: October 1, 2019 17:09 IST

येस बैंक का शेयर लगातार पांचवे दिन गिरावट के रुख के साथ 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुआ। इसकी अहम वजह बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और समूह की सहयोगियों कंपनियों में 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी को और बेचने की रपट रही।

Open in App
ठळक मुद्देयेस बैंक का शेयर लगातार पांचवे दिन गिरावट के रुख के साथ 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुआ। राणा कपूर और समूह की सहयोगियों कंपनियों में 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी को और बेचने की रपट रही।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 362 अंक लुढ गया। आर्थिक आंकड़ों के कमजोर बने रहने के संकेत, बैंकिंग क्षेत्र की चिंताओं और वाहन बिक्री में गिरावट का सिलसिला बने रहने के बीच निवेशकों ने शेयरों में भारी बिकवाली रही। बिकवाली के दबाव में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 115 अंक घटकर 11,400 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

शुरुआती कारोबार में बीएसई के 30 कंपनियों वाले शेयर सूचकांक सेंसेक्स स्थिर रुख के साथ चल रहा था लेकिन बिकवाली का दबाव बढ़ने से इसमें 737 अंक की गिरावट दर्ज की गयी। अंत में सेंसेक्स 361.92 अंक यानी 0.94 प्रतिशत घटकर 38,305.41 अंक रही। कारोबार के दौरान इसकी घट बढ़ 38,923.78 से 37,929.89 अंक के दायरे में रही।

इसी तरह निफ्टी 114.55 अंक यानी एक प्रतिशत गिरकर 11,359.90 अंक पर बंद हुआ। येस बैंक का शेयर लगातार पांचवे दिन गिरावट के रुख के साथ 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुआ। इसकी अहम वजह बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और समूह की सहयोगियों कंपनियों में 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी को और बेचने की रपट रही।

यह बिक्री 510 करोड़ रुपये में की गयी है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6.30 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का लघु कंपनियों, मध्यम कंपनियों और बड़ी कंपनियों का सूचकांक पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसमें 1.61 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी। दूरसंचार कंपनियों के शेयर 4.53 प्रतिशत, रियल्टी क्षेत्र के 3.88 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी 2.20 प्रतिशत और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर 1.68 प्रतिशत तक गिर गए।

बीएसई पर सूचीबद्ध 19 क्षेत्रों की कंपनियों में से 17 के शेयर में गिरावट रही। विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ओपरेटिव बैंक (पीएमसी) के गहराते संकट और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (आईएचएफएल) जैसी कंपनियों पर धोखाधड़ी के आरोपों के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित