लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक के पुरी 2020-21 में रहे सबसे ज्यादा वेतन पाने बैंक अधिकारी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:25 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई एचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपने सेवानिवृत्ति के वर्ष में निजी क्षेत्र के शीर्ष तीन बैंकों के अधिकारियों में सबसे अधिक वेतन-भत्ता कमाने वाले अधिकारी रहे। उनकी कुल कमाई 13.82 करोड़ रुपये थी।

पुरी के उत्तराधिकारी शशिधर जगदीशन ने बीते वित्तीय वर्ष में 4.77 करोड़ रुपये का वेतन हासिल किया। जगदीशन 27 अक्टूबर, 2020 को एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक बने थे। इसमें उनकी पदोन्नति तक समूह प्रमुख के रूप में हासिल किया गया भुगतान शामिल है।

वर्ष के दौरान पुरी की कमाई में सेवानिवृत्ति लाभ के 3.5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

कोविड-19 से काफी प्रभावित हुए इस काल में आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ संदीप बख्शी ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने मूल और अनुपूरक भत्तों के अपने तय हिस्से को खुद छोड़ दिया।" बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, बख्शी को 38.38 लाख रुपये के भत्ते और अनुलाभ प्राप्त हुए। उन्हें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से वित्तीय वर्ष 2016-17 और वित्त वर्ष 2017-18 के लिए विलंबित परिवर्तनीय वेतन के रूप में 63.60 लाख रुपये का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक के प्रमुख अमिताभ चौधरी को वेतन-भत्ते में 6.52 करोड़ रुपये मिले।बैंक ने साथ ही अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि उसके शीर्ष प्रबंधन के परितोषिक में 2020-21 में कोई वेतन वृद्धि नहीं की ।

जगदीशन को प्राप्त वेतन भत्ता उनके बैंक के कर्मचारियों के औसत वेतन का 139 गुना , चौधरी का 104 गुना और आईसीआईसीआई बैंक के बख्शी का वेतन-भत्ता 96 गुना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर