लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक की रफ्तार लगातार दूसरे दिन हुई मंद, अमेरिकी बाजार में 9 फीसदी की गिरावट

By आकाश चौरसिया | Updated: January 18, 2024 12:56 IST

एचडीएफसी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। इससे पहले भी बुधवार को एचडीएफसी के शेयर में 2.5 फीसदी की गिरावट हुई थी। वहीं, इसके बाजार मूल्य में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट हुई थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में एचडीएफसी बैंक के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 8 फीसदी के साथ इसके शेयर की हालत खस्ता रही थी। 

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन 2.5 फीसदी की गिरावटएडीआर भी 9 फीसदी लुढ़काएचडीएफसी बैंक को शुद्ध लाभ में हुआ मुनाफा

नई दिल्ली: एचडीएफसी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। इससे पहले भी बुधवार को एचडीएफसी के शेयर में 2.5 फीसदी की गिरावट हुई थी। वहीं, इसके बाजार मूल्य में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट हुई थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में एचडीएफसी बैंक के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 8 फीसदी के साथ इसके शेयर की हालत खस्ता रही थी। 

इसके पहले अमेरिका बाजार में लिस्टेड एडीआर में भी बुधवार की आधी रात को 9 फीसदी की गिरावट हो गई थी। इसके बाद भारतीय बाजार खुलते ही धड़ाम से गिर पड़ा था। इसके अलावा बुधवार को दो सत्र में एचडीएफसी के एडीआर शेयर लगभग 15 फीसदी गिर गए थे। 

कई ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषकों द्वारा इसके मार्जिन के बारे में चिंता जताए जाने के बाद कल एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई, जबकि बैंक का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 34 प्रतिशत बढ़ गया। एचडीएफसी के शेयरों में छह महीने में 10 प्रतिशत से अधिक और एक वर्ष में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। एचडीएफसी बैंक ने तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 34 प्रतिशत बढ़कर 16,373 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 12,259 करोड़ रुपये था।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इंकम 28,471.34 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो 24 फीसदी के साथ साल दर साल बढ़ोतरी कर रही है। हालांकि, अनुमानित आंकड़ा अपेक्षित 29,067 करोड़ रुपये से नीचे आ गया। विश्लेषकों के मुताबिक, बैंक के लिए मुख्य चुनौती तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में कमी है। इसका कारण फंड की लागत में बढ़ोतरी बताया गया है।

इसके अलावा, बैंक को तिमाही के दौरान बढ़े हुए प्रावधानों और प्रति शेयर आय (ईपीएस) में एक दशक की सबसे कम वृद्धि के दबाव का सामना करना पड़ा। अगली कुछ तिमाहियों में एनआईएम में क्रमिक सुधार के प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद, बाजार विश्लेषकों ने सुधार की गति के बारे में संदेह व्यक्त किया है।

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketनेशनल स्टॉक एक्सचेंजBSENSENSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा