लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 'सहकारी समितियों के बीच सहयोग' पहल सभी जिलों में होगी शुरू, नए खातों से अभी तक 900 करोड़ रु मिले

By आकाश चौरसिया | Updated: July 17, 2024 14:27 IST

CM भूपेंद्र पटेल के सफल नेतृत्व में गुजरात ने बनासकांठा और पंचमहल जिलों में 'सहकारी समितियों के बीच सहयोग' पहल के पायलट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए सभी जिलों में इसे लागू कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: गुजरात में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में 'सहकारी समितियों के बीच सहयोग' पहल शुरू करेगा। बनासकांठा और पंचमहल जिला सहकारी बैंकों की जमा राशि 'सहकारी समितियों के बीच सहयोग' पहल के तहत 4 लाख से अधिक नए खातों के साथ 900 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। बनासकांठा और पंचमहल जिलों में सहकारी समितियों में 1700 से अधिक माइक्रो एटीएम लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि CM भूपेंद्र पटेल के सफल नेतृत्व में गुजरात ने बनासकांठा और पंचमहल जिलों में 'सहकारी समितियों के बीच सहयोग' पहल के पायलट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। विशेष रूप से केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा परिकल्पित इस पहल के तहत इन दोनों जिलों के जिला सहकारी बैंकों में सहकारी समितियों और उनके सक्रिय सदस्यों द्वारा 4 लाख से अधिक नए खाते खोले गए हैं जिसके परिणामस्वरूप बैंक जमा राशि में 966 करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि हुई।

राज्य सूचना विभाग ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रदेश के औद्योगिक और खदान क्षेत्रों में सड़क बुनियादी ढांचे को उन्नत और मजबूत करने के लिए 1,470 करोड़ रुपये के आवंटन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। राज्य में 688 किलोमीटर की 65 सड़कों का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादबनासकांठा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम